Deepika Padukone Baby Born; इन्तजार ख़त्म, जल्द गूंजेंगी किलकारियां

Deepika Padukone Baby – बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं। शनिवार की शाम को दीपिका को मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब से दीपिका की अस्पताल जाने की खबर सामने आई है, तब से ही यह अटकलें तेज हो गई हैं कि दीपिका कभी भी मां बनने वाली हैं। शादी के 6 साल बाद दीपिका और रणवीर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं और बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

रणवीर सिंह का लड़का या लड़की पर दिल छूने वाला जवाब

Deepika Padukone Baby की खबर आने के बाद से रणवीर सिंह से यह सवाल कई बार पूछा गया कि उन्हें लड़का चाहिए या लड़की। रणवीर ने इस सवाल का बेहद खूबसूरत जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जब हम मंदिर जाते हैं, तो यह नहीं पूछा जाता कि प्रसाद में क्या चाहिए। भगवान जो भी दे, वो प्रसाद खुशी-खुशी स्वीकार कर लेना चाहिए। यही मेरे बच्चे के साथ भी होगा, जो भगवान् अपनी ख़ुशी से देंगे वो मुझे स्वीकार है।”

रणवीर के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और फैन्स ने उनकी इस सोच की जमकर तारीफ की। रणवीर और दीपिका दोनों ही अपने इस नए जीवन के सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनके फैन्स भी उनकी इस खुशी में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Deepika Padukone Baby के लिए अस्पताल के बाहर मीडिया का जमावड़ा

Deepika Padukone Baby की डिलीवरी के समय की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर मीडिया और लोगों की भीड़ लग गई है। हर कोई इस खुशखबरी का पहला अपडेट पाने के लिए उत्सुक है। हालांकि 15 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि दीपिका की डिलीवरी हो चुकी है या नहीं, लेकिन जल्दी ही कोई खबर मिलने की उम्मीद है, इसलिए मीडिया वहां से हिलने का नाम नहीं ले रही है।

सिद्धिविनायक मंदिर में लिया था आशीर्वाद

दीपिका और रणवीर को हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया था, जहां उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दीपिका ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी और रणवीर कुर्ता-पजामा में नजर आए। दोनों ने बप्पा से अपने आने वाले बच्चे के लिए दुआ मांगी और उनके चेहरे पर आने वाली खुशी की झलक साफ नजर आ रही थी।

करियर पर फिलहाल ब्रेक

Deepika Padukone ने प्रेग्नेंसी के चलते अपने सभी कामों से ब्रेक ले लिया है। मां बनने से पहले दीपिका ने रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में अपने कैमियो की शूटिंग पूरी की थी। इसके अलावा उनकी पिछली फिल्म KALKI 2898 AD ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और यह उनकी करियर की तीसरी 1000 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

फैन्स कर रहे हैं Deepika Padukone Baby का इंतजार

फिलहाल रणवीर और दीपिका के फैन्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं, कि आखिरकार Deepika Padukone Baby के रूप में घर में लक्ष्मी आएगी या बाल गोपाल। दोनों स्टार्स के परिवार वाले अस्पताल में मौजूद हैं और सभी इस बड़ी खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत सारे फैंस तो मीडिया के साथ ही हॉस्पिटल के बाहर ही गुड न्यूज़ आने का इन्तजार कर रहे हैं।

रणवीर और दीपिका के जीवन में यह नया अध्याय न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी बेहद खास है। हर कोई इस जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहा है और उम्मीद कर रहा है कि जल्द ही यह कपल अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करेगा।

आपको यह ब्लॉग पोस्ट (Deepika Padukone Baby) कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस तरह की लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट पसंद आती है, तो हमारी वेबसाइट TrendyLala को धियान में रखें। हम आपके लिए ऐसी लेटेस्ट और मस्त मस्त ब्लॉग पोस्ट लाते रहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a comment